MP Panchayat Sachiv Syllabus 2026 and Exam Pattern in Hindi detailed overview

MP Panchayat Sachiv Exam Syllabus 2026: संभावित परीक्षा पैटर्न और टॉपिक लिस्ट

मध्य प्रदेश में होने वाली पंचायत सचिव भर्ती 2026 इस बार काफी अलग रहने वाली है। पहले जहाँ चयन सिर्फ 12वीं के मेरिट अंकों के आधार पर होता था, अब इसकी जगह MPESB (व्यापम) की लिखित परीक्षा लेगी। यानी इस बार असल फोकस आपकी तैयारी और आपका स्कोर होगा।

13 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती)
नियम, 2026 की अंतिम नियम पुस्तिका (Final Rulebook) जारी हो चुकी है।
MPESB की Vacancy Notification जल्द आएगी।

MP Panchayat Sachiv Syllabus 2026 आखिर क्या होगा?

सही बात यह है कि जब तक नोटिफिकेशन नहीं आता, सही सिलेबस कोई नहीं बता सकता। लेकिन अच्छी खबर यह है

कि MPESB के पिछले एग्जाम्स—जैसे Group-2 Sub Group-4, Assistant Grade-3, Patwari परीक्षा—का पैटर्न लगभग एक जैसा रहता है। इन्हीं पर आधारित होकर हम एक संभावित सिलेबस (Tentative Syllabus) का काफी सटीक अनुमान लगा सकते हैं। (⚠️ MPESB का Official Notification आने पर Exact Syllabus Confirm होगा।)

छात्रों के लिए जरूरी नोट

नीचे दिया गया सिलेबस MP Panchayat Sachiv Tentative Syllabus 2026 है, जो MPESB के पुराने पैटर्न पर आधारित है।

Final Rajpatra (13 मार्च 2026, क्रमांक 70) जारी हो चुका है।
MPESB Vacancy Notification का इंतज़ार करें — Exact Syllabus
तब confirm होगा।
👉 बेहतरीन तैयारी के लिए इस पेज को बुकमार्क करके रखें।

📢 Official Update — 13 मार्च 2026 (राजपत्र क्रमांक 70)

मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती) नियम, 2026
officially लागू हो गए हैं।

✅ परीक्षा MPESB (कर्मचारी चयन मण्डल) द्वारा होगी — Rule 11 confirmed।
✅ शैक्षणिक योग्यता अनुसूची-तीन के अनुसार होगी — MPESB Notification में
पूरी Detail आएगी।
✅ नीचे दिया Syllabus MPESB के पुराने Group-2 Sub-Group-4 Pattern पर
आधारित है और अभी valid है।

⚠️ MPESB का Official Notification आने पर Exact Syllabus Confirm होगा।

➡️ इस पेज की मुख्य बातें

MP पंचायत सचिव परीक्षा पैटर्न 2026 (अनुमानित)

उम्मीद है कि यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की संभावना है। सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ‘कम्प्यूटर ज्ञान‘ होगा, जो सीधे आपकी CPCT तैयारी से जुड़ा है।

cpctwale.com पर हम हमेशा कहते थे कि CPCT को हल्के में मत लो। अब सरकार ने भी मुहर लगा दी है।

  1. CPCTWale Tip: अब सिर्फ 50% नंबर लाने के लिए मत पढ़िए। अगर Exam में 75 नंबर पर टाई हुआ, तो आपका CPCT स्कोर ही आपको मेरिट लिस्ट में ऊपर लाएगा।
खंड (Section विषय (Subject) अंक (Marks)
Part A
सामान्य ज्ञान (MP GK)
20
Part B
सामान्य हिंदी
15
Part C
गणित और रीजनिंग
15
Part D
कम्प्यूटर ज्ञान (Computer)
25
Part E
पंचायती राज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था
25

कुल योग 

100 अंक

Pro Tip: MP Panchayat Sachiv job का सिलेबस काफी हद तक CPCT जैसा ही रहेगा। अगर आपका CPCT का कंप्यूटर, GK, Reasoning और सामान्य ज्ञान मजबूत है, तो आपकी आधी तैयारी पहले से हो जाएगी।
बस आपको पंचायती राज, ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसे टॉपिक अलग से पढ़ने होंगे।

बेहतर तैयारी के लिए आप हमारा CPCT Test कोर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे CPCT का ऑफिशियल सिलेबस भी दिया है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

×

MP Panchayat Sachiv Exam Syllabus (Subject Wise)

1. कम्प्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)

चूंकि इस पद के लिए CPCT अनिवार्य है, इसलिए व्यापम इस सेक्शन में अच्छे स्तर के प्रश्न पूछेगा। यह 25 नंबर आपकी मेरिट लिस्ट तय करेंगे।

  • कम्प्यूटर का परिचय: इतिहास, पीढ़ियां (Generations), इनपुट/आउटपुट डिवाइस, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।
  • MS Office (सबसे ज्यादा वेटेज):
    • MS Word: शॉर्टकट कीज़, फॉर्मेटिंग, मेल मर्ज।
    • MS Excel: फॉर्मूला (SUM, AVG, IF), चार्ट्स, सेल रेफरेंस।
    • PowerPoint: स्लाइड ट्रांजिशन, एनीमेशन।
  • इंटरनेट और नेटवर्किंग: LAN/WAN, IP एड्रेस, ब्राउज़र, ईमेल, सर्च इंजन।
  • साइबर सुरक्षा: वायरस, मालवेयर, एंटीवायरस, फायरवॉल।

💡 प्रो टिप (Pro Tip): इस विषय के लिए अलग से मेहनत न करें! हमारी CPCTWale Smart Test Series में यही सारे टॉपिक कवर किए गए हैं। अगर आप CPCT की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके ये 25 नंबर अपने आप पक्के हो जाएंगे।

2. पंचायती राज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

यह विषय जॉब प्रोफाइल से जुड़ा है, इसलिए इसे ध्यान से पढ़ें।

  • 73वां संविधान  संशोधन।
  • त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था (ग्राम, जनपद, जिला)।
  • म. प्र. की प्रमुख योजनाएं (लाड़ली बहना, मनरेगा, पीएम आवास etc.)।
  • म. प्र.में कृषि, सिंचाई परियोजनाएं और फसलें।
    राजस्व अधिकारी (पटवारी से लेकर -कलेक्टर तक के कार्य )।

3. सामान्य ज्ञान (MP GK)

MP का भूगोल: नदियाँ (नर्मदा, चंबल), प्रमुख पर्वत, राष्ट्रीय उद्यान।
MP का इतिहास: प्रमुख राजवंश (होलकर, सिंधिया) and स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमुख तथ्य।
MP की संस्कृति: जनजातियां, लोक नृत्य, मेले-त्यौहार।
करंट अफेयर्स: MP का बजट, नई सरकारी नियुक्तियाँ और प्रमुख घोषणाएँ।

4. सामान्य हिंदी

संधि और समास: परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक।
उपसर्ग–प्रत्यय: शब्दों के गठन से जुड़े आसान लेकिन जरूरी हिस्से।
मुहावरे–लोकोक्तियाँ: रोज़मर्रा की भाषा और अर्थ समझने के लिए ज़रूरी।
पर्यायवाची–विलोम: शब्द ज्ञान मजबूत करने के लिए मुख्य भाग।
रस, छंद, अलंकार: हिंदी साहित्य के आधारभूत and scoring टॉपिक।

5. गणित और सामान्य अभिरुचि (Maths & Reasoning)

गणित: संख्या पद्धति, प्रतिशत, लाभ–हानि, औसत, समय–कार्य, साधारण ब्याज जैसे बेसिक लेकिन जरूरी ।
रीजनिंग: कोडिंग–डिकोडिंग, रक्त संबंध (blood relationship), नंबर सीरीज़ और दिशा ज्ञान जैसे अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक।

MP सचिव परीक्षा के लिए फ़्री स्मार्ट CPCT गाइड डाउनलोड करें 👉 PDF डाउनलोड करें

MP पंचायत सचिव Exam और CPCT की एक साथ तैयारी कैसे करें? (Real Truth)

कई छात्र नोटिफिकेशन का इंतज़ार करते हैं और तब तक “कम्प्यूटर” नहीं पढ़ते जब तक परीक्षा की नोटिफिकेशन नहीं आ जाती।

यही सबसे बड़ी चूक है। अगर आप वाकई पंचायत सचिव बनना चाहते हैं, तो CPCT आपकी सबसे बड़ी ताकत है

  • CPCT आपका सबसे बड़ा हथियार क्यों है?
    1. बिना CPCT स्कोरकार्ड, फॉर्म ही नहीं भर सकते — यह एक अनिवार्य शर्त है।
    2. सिलेबस में जबरदस्त समानता है — मुख्य परीक्षा में जो 25 नंबर का कम्प्यूटर आता है, वह लगभग पूरा CPCT थ्योरी से ही लिया जाता है।
  • 🎯 स्मार्ट रणनीति जो आपको 25/25 दिला सकती है
    1. स्टेप 1: सबसे पहले CPCTWale.com से जुड़ें और अपना CPCT एग्जाम क्लियर करें MP Panchayat Sachiv Online Test Computer
    2. स्टेप 2: CPCT पढ़ते समय MS Office के शॉर्ट नोट्स बना लें।
    3. स्टेप 3: यही नोट्स आपको पंचायत सचिव परीक्षा में 25/25 नंबर दिलाएंगे। CPCT Notes for MP Sachiv Exam 2026  Download Kare

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q: क्या पंचायत सचिव का सिलेबस आधिकारिक (Official) आ गया है?

Final Rajpatra (13 मार्च 2026) जारी हो चुका है जिसमें
MPESB द्वारा परीक्षा confirmed है। लेकिन Exact Syllabus
MPESB Vacancy Notification आने पर ही confirm होगा।
ऊपर दिया गया सिलेबस MPESB के पुराने पैटर्न और
ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 के आधार पर तैयार किया गया संभावित
(Tentative) Syllabus है।

Q: क्या मैं CPCT के बिना आवेदन कर सकता हूँ?

A:  नहीं (No), नए नियमों के अनुसार MP CPCT Exam पास होना अनिवार्य है।

 

Q: कम्प्यूटर विषय के लिए कौन सी किताब पढ़ें?

 मोटी किताबों में समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप CPCTWale की CPCT Smart Book पढ़ें। 

ज़रूरी नोट (Disclaimer):

हम एक एजुकेशनल प्लेटफॉर्म हैं। हमारा उद्देश्य छात्रों को मार्गदर्शन देना है। आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया MPESB की वेबसाइट चेक करते रहें।

Official MPESB Link: Read It here

Share karo:

CPCT में 50+ Numbers चाहिए?

10,000+ सवालों के Analysis से मिला एक पैटर्न

जो 38+ पासिंग और 50+ टॉप स्कोर, दोनों को आसान बनाता है।