MP Land Record DEO Bharti 2026 (मध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन सोसाइटी भर्ती): CPCT स्कोर कार्ड से पाएं सीधी सरकारी नौकरी

मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति (MP Land Records) ने 770 संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है आवेदन 05 मार्च 2026 से 03 अप्रैल 2026 तक MP Online पोर्टल पर भरे जाएंगे इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन सिर्फ CPCT स्कोर कार्ड की मेरिट के आधार पर होगा

क्या आप CPCT पास करके सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs) का इंतज़ार कर रहे थे? तो आपका इंतज़ार खत्म हुआ! MP Land Record (भू-अभिलेख) विभाग आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। सबसे अच्छी बात? इसमें कोई अलग से Exam नहीं देना है।

सीधे शब्दों में कहें तो: आपका CPCT सर्टिफिकेट ही आपका सिलेक्शन करवाएगा। आइए इस भर्ती की पूरी कुंडली (A to Z Details) समझते हैं।

➡️ इस पेज की मुख्य बातें

MP Land Record DEO Bharti Eligibility & Qualification (क्या आप योग्य हैं?)

फॉर्म भरने से पहले चेक कर लें कि आप ये 4 शर्तें पूरी करते हैं या नहीं:

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Higher Secondary) पास होना ज़रूरी है

  • CPCT Score Card: आपके पास वैलिड CPCT सर्टिफिकेट होना चाहिए (वैधता: प्रमाणपत्र जारी होने की दिनांक से 07 वर्ष तक )।

  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (आयु की गणना 01/01/2026 के अनुसार होगी) SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांगजनों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी

  • मूल निवासी: केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी ही इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं

हिंदी टाइपिंग अनिवार्य

MP Land Record DEO Bharti में सीपीसीटी में हिंदी टाइपिंग अनिवार्य की गई है।

Pro Tip: Exam Date का wait मत करो—अभी तैयारी शुरू करो!
CPCT की तारीख चाहिए? यहाँ देखो: CPCT Exam Date

बेहतर तैयारी के लिए आप हमारा CPCT Test कोर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

Selection Process: CPCT Marks का असली खेल (Secret Rule)

ज्यादातर छात्र यहीं गलती करते हैं! चयन प्रक्रिया को ध्यान से समझें क्योंकि मेरिट इसी से तय होगी:

  • Exam नहीं होगा: आवेदकों की मेरिट सूची सीधे सी.पी.सी.टी (CPCT) के स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी

  • नियम 1 (Hindi Typing Mandatory): हिंदी टाइपिंग में क्वालीफाई होना अनिवार्य है मेरिट में केवल उन्हीं को शामिल किया जाएगा जिन्होंने हिंदी टाइपिंग पास की है

  • नियम 2 (Computer Marks): मेरिट का असली निर्धारण CPCT के कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (Computer Proficiency) सेक्शन में मिले अंकों से होगा

  • Tie-Breaker (अंक समान होने पर क्या होगा?):

    • अगर कंप्यूटर के अंक समान हैं, तो हिंदी टाइपिंग के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी

    • अगर हिंदी टाइपिंग के अंक भी समान हैं, तो अंग्रेजी टाइपिंग के अंक देखे जाएंगे

    • अगर सब कुछ समान रहा, तो अधिक आयु (Older Age) वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी

       

Important Dates (जरूरी तारीखें)

ऑनलाइन आवेदन केवल MP Online पोर्टल (mponline.gov.in) के माध्यम से किए जाएंगे ऑफलाइन आवेदन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे

गतिविधि (Activity)महत्वपूर्ण तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

05/03/2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

03/04/2026

त्रुटि सुधार (Correction) प्रारंभ

12/03/2026

त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि

04/04/2026

Category-Wise Vacancy Details (कुल पद: 770)

पदों का आरक्षणवार विवरण (मुख्य भाग 87%) इस प्रकार है:

केटेगरी (Category)कुल पद (मुख्य भाग)महिलाओं के लिए आरक्षित (35%)
UR (अनारक्षित)

209

73

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग)

208

73

SC (अनुसूचित जाति)

123

43

ST (अनुसूचित जनजाति)

154

54

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर)

76

27

(नोट: संविदा नियुक्ति प्रथमतः 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे बाद में आवश्यकता अनुसार नवीनीकृत/बढ़ाया जा सकेगा मासिक मानदेय 5200-20200 + 1900 ग्रेड पे होगा ।)

क्यों CPCTWale से जुड़ना है जरूरी?

बाकी वेबसाइट्स सिर्फ पुराने सवाल रटाती हैं, लेकिन CPCTWale आपको देता है सटीक एनालिसिस। चूँकि इस DEO भर्ती में कंप्यूटर के मार्क्स ही भगवान हैं, हमारी CPCT  Special Mock Test Series आपके CPCT स्कोर को सीधे 10-15 मार्क्स तक बूस्ट कर सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: MP Land Record DEO भर्ती 2026 में चयन (Selection) कैसे होगा? क्या कोई परीक्षा होगी?

नहीं, इस भर्ती के लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं होगी! आवेदकों की मेरिट सूची सीधे सी.पी.सी.टी के स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी । लेकिन ध्यान रहे, मेरिट में केवल उन्हीं को शामिल किया जाएगा जिन्होंने हिन्दी टाईपिंग में क्वालिफाईड किया हो । अंततः मेरिट का निर्धारण आपके ‘कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी’ में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा ।

क्या CPCT पास होना जरुरी है?

हाँ, नए नियमों के मुताबिक CPCT स्कोर कार्ड अनिवार्य है।

 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए मेरे CPCT स्कोर कार्ड की वैलिडिटी (वैधता) कितनी होनी चाहिए

सरकारी नियमों के अनुसार, आपके सी.पी.सी.टी का उत्तीर्ण स्कोर कार्ड की वैधता अवधि प्रमाणपत्र जारी होने की दिनांक से 07 वर्ष तक रहेगी आपको आवेदन के समय यही वैध स्कोर कार्ड अपलोड करना होगा

ज़रूरी नोट (Disclaimer):

हम एक एजुकेशनल प्लेटफॉर्म हैं। हमारा उद्देश्य छात्रों को मार्गदर्शन देना है। आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया MP Online की वेबसाइट चेक करते रहें।

Official  Link:  Link for the latest news

Share karo:

CPCT में 50+ Numbers चाहिए?

10,000+ सवालों के Analysis से मिला एक पैटर्न

जो 38+ पासिंग और 50+ टॉप स्कोर, दोनों को आसान बनाता है।