mp-panchayat-sachiv-bharti-2026-cpct-rules-mandatory

🚨 MP Panchayat Sachiv Bharti 2025-26: बड़ा बदलाव! अब बिना CPCT नहीं मिलेगी नौकरी (Full Draft Rules Analysis)

मध्य प्रदेश के 23,000+ पंचायत सचिव पदों (Panchayat Secretary) पर होने वाली भर्ती के लिए Draft Rules 2025 जारी हो चुके हैं। और सबसे बड़ी खबर यह है—CPCT अब सिर्फ एक सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि आपकी नौकरी की गारंटी है!

अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि 12वीं के नंबरों पर चयन होगा, तो आप गलत हैं। पुराने नियम रद्द हो चुके हैं। नई भर्ती MPESB (Vyapam) के माध्यम से परीक्षा द्वारा होगी।

इस आर्टिकल में हम

  • Salary,
  • Syllabus,
  • Eligibility
  • और उस “Secret Rule” के बारे में बताएंगे जो सिर्फ CPCT वालों को फायदा देगा।

सबसे पहले जानिए कि पुराना सिस्टम कैसे बदला है:

फ़ीचर पुराने नियम (2011) नए ड्राफ्ट नियम (2025)
भर्ती प्रक्रिया
पंचायत स्तर पर मेरिट
MPESB (व्यापम) द्वारा ऑनलाइन परीक्षा
पात्रता
12वीं पास
किसी भी विषय में स्नातक + CPCT अनिवार्य
कंप्यूटर योग्यता
बेसिक नॉलेज
CPCT स्कोर कार्ड ज़रूरी (बहुत जरूरी)
पदस्थापन
होम पंचायत में पोस्टिंग
होम पंचायत बैन (पूरी तरह ट्रांसफ़रेबल)
टाई-ब्रेकर
उम्र
उम्र + CPCT स्कोर (बड़ा गेम चेंजर!)

➡️ इस पेज की मुख्य बातें

🖥️ क्यों CPCT आपका “Golden Ticket” है? (सबसे ज़रूरी बात)

cpctwale.com पर हम हमेशा कहते थे कि CPCT को हल्के में मत लो। अब सरकार ने भी मुहर लगा दी है। नए नियमों (Rule 11) के मुताबिक:

  1. Mandatory Entry: फॉर्म भरने के लिए आपके पास CPCT (Hindi Typing + Computer) पास होना अनिवार्य है.
  2. The Tie-Breaker Rule: अगर लिखित परीक्षा में आपके और किसी और के नंबर बराबर (Tie) आते हैं, तो नौकरी उसे मिलेगी जिसके CPCT में ज्यादा नंबर होंगे.
  3. CPCTWale Tip: अब सिर्फ 50% नंबर लाने के लिए मत पढ़िए। अगर Exam में 75 नंबर पर टाई हुआ, तो आपका CPCT स्कोर ही आपको मेरिट लिस्ट में ऊपर लाएगा।
×

Free Notes CPCT Notes For MP Panchayat Sachive Vacancy

🎓 Eligibility Criteria: कौन भर सकता है फॉर्म?

Draft Rules 2025 के अनुसार, अब योग्यता बढ़ा दी गई है:

  • Education: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation (स्नातक)। (12वीं पास अब अप्लाई नहीं कर पाएंगे).
  • Technical: CPCT Qualified (हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता अनिवार्य)
  • Age Limit: 21 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी)।
  • Domicile: मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है.

🚫 अयोग्य (Disqualified) कौन है

  • जिनके 2 से ज्यादा बच्चे हैं (तीसरा बच्चा 26 जनवरी 2001 के बाद जन्मा हो)।
  • जिनकी शादी निर्धारित उम्र (21/18) से पहले हुई हो.

💰 Salary: 10 हजार या 60 हजार? (Real Truth)

सोशल मीडिया पर यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव का वेतन केवल 10,000 रुपये है। वास्तविकता यह है कि यह 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अंतर्गत आने वाला एक नियमित सरकारी पद है।

इसकी वेतन संरचना (Salary Structure) को इन दो चरणों में सही से समझा जा सकता है:

  •  प्रथम 2 वर्ष (परिवीक्षा अवधि / Probation Period) नियुक्ति के शुरुआती दो वर्षों को ‘परिवीक्षा काल’ माना जाता है। इस दौरान कर्मचारी को पूर्ण वेतन नहीं, बल्कि ₹10,000 प्रति माह का निश्चित मानदेय (Fixed Stipend) दिया जाता है।
  • 2 वर्ष बाद (नियमित पद / Permanent Post) प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण होते ही पद नियमित हो जाता है और Level-2 (₹19,500 – ₹62,000) का वेतनमान लागू हो जाता है।

अनुमानित मासिक वेतन (Salary Breakdown):

  • मूल वेतन (Basic Pay): ₹19,500
  • महंगाई भत्ता (DA @ ~50%): ₹9,750 (लगभग)
  • मकान किराया व अन्य भत्ते (HRA & Allowances): नियमानुसार अतिरिक्त
  • कुल वेतन (Gross Salary): लगभग ₹32,000+ प्रति माह

निष्कर्ष: ₹10,000 की राशि केवल प्रशिक्षण अवधि के लिए है, जबकि वास्तविक स्थायी वेतन ₹32,000 से अधिक है।

👷 GRS Quota: रोजगार सहायकों के लिए 50% आरक्षण

ग्राम रोजगार सहायकों (Gram Rojgar Sahayaks) के लिए 50% सीटें रिजर्व हैं। लेकिन यह Direct Bharti नहीं है!

  • शर्त 1: 5 साल की निरंतर सेवा पूरी होनी चाहिए।
  • शर्त 2: GRS को भी Graduate + CPCT होना चाहिए।
  • शर्त 3: GRS को भी MPESB की परीक्षा पास करनी होगी (हालांकि कट-ऑफ कम जाएगा)।

📅 Vacancy Breakdown & Exam Date

Expected Timeline For Exam

📅 आधिकारिक भर्ती टाइमलाइन (अनुमानित) समय स्टेटस / टिप्पणियाँ
ड्राफ्ट नोटिफिकेशन
नवंबर 2025
✅ जारी (गज़ट नं. 308, 11 नवंबर)
आपत्तियों की अंतिम तिथि
दिसंबर 2025
⏳ सक्रिय (30 दिन का सार्वजनिक फ़ीडबैक समय)
फाइनल नोटिफिकेशन
जनवरी 2026
📝 प्रक्रिया शुरू (विभाग ESB को रिक्तियां भेजेगा)
परीक्षा तिथि
मार्च – अप्रैल 2026
🚀 संभावित (फॉर्म भरने के बाद)
For Exam Date and Notification View 👉 MP Panchayat Sachiv Exam date & Notification

पद (Vacancy)

कुल पद: 23,011 (संभावित).

Top Districts with Vacancies:

  • Rewa: 820 Posts
  • Chhindwara: 790 Posts
  • Sagar: 765 Posts
  • Balaaghat: 690 Posts

Here Is the Full List 

MP ग्राम पंचायत सचिव वैकेंसी नोटिफिकेशन 2025–26 (Official Source gazette Draft Link:- Read Here )

जिले का नाम पदों की संख्या
आगर मालवा
236
अलीराजपुर
268
अनूपपुर
277
अशोकनगर
328
बालाघाट
690
बड़वानी
409
बैतूल
534
भिंड
439
भोपाल
222
बुरहानपुर
167
छतरपुर
559
छिंदवाड़ा
790
दमोह
460
दतिया
290
देवास
496
धार
763
डिंडोरी
364
गुना
419
ग्वालियर
421
हरदा
263
इंदौर
263
जबलपुर
334
झाबुआ
527
कटनी
375
खंडवा
407
खरगोन
589
मंडला
490
मंदसौर
468
मुरैना
476
नर्मदापुरम्
427
नरसिंहपुर
450
नीमच
243
निवाड़ी
136
पन्ना
386
रायसेन
521
राजगढ़
622
रतलाम
419
रीवा
820
सागर
765
सतना
695
सीहोर
542
सिवनी
542
शहडोल
390
शाजापुर
352
श्योपुर
236
शिवपुरी
587
सीधी
400
सिंगरौली
316
टीकमगढ़
324
उज्जैन
609
उमरिया
236
विदिशा
577

कुल योग 

23011

🔥 Conclusion: अब क्या करें?

यह भर्ती उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो Graduation कर चुके हैं और जिनके पास CPCT है। Competition कम होगा क्योंकि जिनके पास CPCT नहीं है, वे फॉर्म ही नहीं भर पाएंगे।

✅ Your Action Plan:

  1. अगर CPCT पास नहीं है, तो अगले एग्जाम के लिए तुरंत तैयारी शुरू करें।
  2. अगर पास हैं, तो Typing Speed और बढ़ाएं (Tie-Breaker के लिए)।
  3. Exam Syllabus: MP GK, Computer, और Rural Economy पढ़ना शुरू करें।
  4. Join CPCTWale Course: अपनी तैयारी को बूस्ट करें और सरकारी नौकरी पक्की करें CPCTwale Course

ज़रूरी नोट (Disclaimer):

हमारी CPCTwale टीम इस पेज को हमेशा अपडेट करती रहती है।

फिर भी, किसी भी कन्फ्यूज़न की स्थिति में या 100% एक्यूरेट जानकारी के लिए, हम आपको हमेशा ऑफिशियल  दस्तावेज़ों को ही फॉलो करने की सलाह देते हैं।

Official MPESB Link: Read It here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q: क्या MP Panchayat Sachiv के लिए CPCT जरूरी है?

A: हाँ, नए नियमों (2025) के अनुसार सचिव पद के लिए CPCT (कंप्यूटर और हिंदी टाइपिंग) अनिवार्य कर दिया गया है.

Q: पंचायत सचिव की सैलरी कितनी है?

A: पहले 2 साल ₹10,000 फिक्स मिलते हैं। उसके बाद 7वां वेतनमान (Level-2) लागू होता है, जिसमें सैलरी ₹30,000 से ₹62,000 तक जाती है.

 

Q: क्या 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं?

A: नहीं, अब न्यूनतम योग्यता Graduation (स्नातक) कर दी गई है.

Share karo:

CPCT में 50+ Numbers चाहिए?

10,000+ सवालों के Analysis से मिला एक पैटर्न

जो 38+ पासिंग और 50+ टॉप स्कोर, दोनों को आसान बनाता है।