mp-panchayat-sachiv-bharti-2026-cpct-rules-mandatory

MP Panchayat Sachiv Bharti 2026: बड़ा बदलाव! अब बिना CPCT नहीं मिलेगी नौकरी (13-March-2026 Analysis)

मध्य प्रदेश के 23,000+ पंचायत सचिव पदों (Panchayat Secretary) पर होने वाली भर्ती के लिए Official Rajpatra 13 March ko  जारी हो चुके हैं। और सबसे बड़ी खबर यह है—CPCT अब सिर्फ एक सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि आपकी नौकरी की गारंटी है!

अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि 12वीं के नंबरों पर चयन होगा, तो आप गलत हैं। पुराने नियम रद्द हो चुके हैं। नई भर्ती MPESB (Vyapam) के माध्यम से परीक्षा द्वारा होगी।

इस आर्टिकल में हम

  • Salary,
  • Syllabus,
  • Eligibility
  • और उस “Secret Rule” के बारे में बताएंगे जो सिर्फ CPCT वालों को फायदा देगा।

🚨 OFFICIAL UPDATE — राजपत्र क्रमांक 70, दिनांक 13 मार्च 2026

मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती, अनुशासन और सेवा
की शर्तें) नियम, 2026 officially लागू हो गए हैं।

4 बातें officially CONFIRM हो गई हैं:

1️⃣ CPCT Tie-Breaker — Rule 11 में officially लिखित है:
“यदि परीक्षा में दो अभ्यर्थियों के समान अंक हों और आयु भी समान हो,
तो CPCT में अधिक अंक वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।”
यानी CPCT का High Score = नौकरी पक्की!

2️⃣ Home Panchayat Posting बैन — Rule 12(3):
“किसी भी अभ्यर्थी को उसकी गृह ग्राम पंचायत में पदस्थापित
नहीं किया जाएगा।”

3️⃣ GRS का 50% Quota — Rule 8 में officially confirmed।
GRS को भी पात्रता परीक्षा देनी होगी।

4️⃣ 2011 के पुराने नियम पूरी तरह निरसित — Rule 27 में लिखित।

सबसे पहले जानिए कि पुराना सिस्टम कैसे बदला है: 

यह टेबल 2011 के पुराने नियम और 2026 के नए नियमों (Rajpatra 13 मार्च) के बीच मुख्य अंतर को स्पष्ट रूप से दिखाती है।

फ़ीचरपुराने नियम (2011)नए नियम (2026) — Rajpatra 13 Mar
भर्ती प्रक्रियामेरिट (12वीं अंक)MPESB पात्रता परीक्षा — Rule 11
कंप्यूटर योग्यताबेसिक नॉलेजCPCT (अनुसूची-तीन के अनुसार)
पदस्थापनाहोम पंचायत मेंगृह ग्राम पंचायत में बैन — Rule 12(3)
टाई-ब्रेकरउम्रपहले उम्र, फिर CPCT स्कोर — Rule 11
GRS Quota50% — Rule 8
Retirement Age62 वर्ष — Rule 23
2011 Rules Statusलागू❌ निरसित — Rule 27

👉 निष्कर्ष: 2026 के नए नियमों में भर्ती प्रक्रिया और योग्यता पूरी तरह से बदल दी गई है।

➡️ इस पेज की मुख्य बातें

🖥️ क्यों CPCT आपका “Golden Ticket” है? (सबसे ज़रूरी बात)

cpctwale पर हम हमेशा कहते थे कि CPCT को हल्के में मत लो। अब सरकार ने भी मुहर लगा दी है। नए नियमों (Rule 11) के मुताबिक:

  1. Mandatory Entry: फॉर्म भरने के लिए आपके पास CPCT (Hindi Typing + Computer) पास होना अनिवार्य है.
  2. The Tie-Breaker Rule: अगर लिखित परीक्षा में आपके और किसी और के नंबर बराबर (Tie) आते हैं, तो नौकरी उसे मिलेगी जिसके CPCT में ज्यादा नंबर होंगे.
  3. CPCTWale Tip: अब सिर्फ 50% नंबर लाने के लिए मत पढ़िए। अगर Exam में 75 नंबर पर टाई हुआ, तो आपका CPCT स्कोर ही आपको मेरिट लिस्ट में ऊपर लाएगा।
×

Free Notes CPCT Notes For MP Panchayat Sachive Vacancy

🎓 Eligibility Criteria: कौन भर सकता है फॉर्म?

FINAL Rules (Rajpatra No. 70) 2026 के अनुसार, अब योग्यता बढ़ा दी गई है:

  • Education: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation (स्नातक)। (12वीं पास अब अप्लाई नहीं कर पाएंगे).
  • Technical: CPCT Qualified (हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता अनिवार्य)
  • Age Limit: 21 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी)।
  • Domicile: मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है.

🚫 अयोग्य (Disqualified) कौन है

  • जिनके 2 से ज्यादा बच्चे हैं (तीसरा बच्चा 26 जनवरी 2001 के बाद जन्मा हो)।
  • जिनकी शादी निर्धारित उम्र (21/18) से पहले हुई हो.

💰 Salary: 10 हजार या 60 हजार? (Real Truth)

सोशल मीडिया पर यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव का वेतन केवल 10,000 रुपये है। वास्तविकता यह है कि यह 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अंतर्गत आने वाला एक नियमित सरकारी पद है।

इसकी वेतन संरचना (Salary Structure) को इन दो चरणों में सही से समझा जा सकता है:

  •  प्रथम 2 वर्ष (परिवीक्षा अवधि / Probation Period) नियुक्ति के शुरुआती दो वर्षों को ‘परिवीक्षा काल’ माना जाता है। इस दौरान कर्मचारी को पूर्ण वेतन नहीं, बल्कि ₹10,000 प्रति माह का निश्चित मानदेय (Fixed Stipend) दिया जाता है।
  • 2 वर्ष बाद (नियमित पद / Permanent Post) प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण होते ही पद नियमित हो जाता है और Level-2 (₹19,500 – ₹62,000) का वेतनमान लागू हो जाता है।

अनुमानित मासिक वेतन (Salary Breakdown):

  • मूल वेतन (Basic Pay): ₹19,500
  • महंगाई भत्ता (DA @ ~50%): ₹9,750 (लगभग)
  • मकान किराया व अन्य भत्ते (HRA & Allowances): नियमानुसार अतिरिक्त
  • कुल वेतन (Gross Salary): लगभग ₹32,000+ प्रति माह

निष्कर्ष: ₹10,000 की राशि केवल प्रशिक्षण अवधि के लिए है, जबकि वास्तविक स्थायी वेतन ₹32,000 से अधिक है।

👷 GRS Quota: रोजगार सहायकों के लिए 50% आरक्षण

ग्राम रोजगार सहायकों (Gram Rojgar Sahayaks) के लिए 50% सीटें रिजर्व हैं। लेकिन यह Direct Bharti नहीं है!

  • शर्त 1: 5 साल की निरंतर सेवा पूरी होनी चाहिए।
  • शर्त 2: GRS को भी Graduate + CPCT होना चाहिए।
  • शर्त 3: GRS को भी MPESB की परीक्षा पास करनी होगी (हालांकि कट-ऑफ कम जाएगा)।

📅 Vacancy Breakdown & Exam Date

Expected Timeline For Exam

📅 आधिकारिक भर्ती टाइमलाइन (अनुमानित) समय स्टेटस / टिप्पणियाँ
ड्राफ्ट नोटिफिकेशन
नवंबर 2025
✅ जारी (गज़ट नं. 308, 11 नवंबर)
Final Rules (Gazette No. 70)
13 मार्च 2026
✅ नियम 2026 लागू
MPESB Vacancy Notification
अप्रैल–मई 2026
⏳ प्रतीक्षित
Online Application Form
मई–जून 2026
📝 जल्द
Exam Date
जुलाई–अगस्त 2026
🚀 संभावित
For Exam Date and Notification View 👉 MP Panchayat Sachiv Exam date & Notification

पद (Vacancy)

कुल पद: 23,011 (संभावित).

Top Districts with Vacancies:

  • Rewa: 820 Posts
  • Chhindwara: 790 Posts
  • Sagar: 765 Posts
  • Balaaghat: 690 Posts

Here Is the Full List 

MP ग्राम पंचायत सचिव वैकेंसी नोटिफिकेशन 2026 (Official Source — Final Rajpatra (13 March 2026):
Download PDF Here:- Read Here 

जिले का नाम पदों की संख्या
आगर मालवा
236
अलीराजपुर
268
अनूपपुर
277
अशोकनगर
328
बालाघाट
690
बड़वानी
409
बैतूल
534
भिंड
439
भोपाल
222
बुरहानपुर
167
छतरपुर
559
छिंदवाड़ा
790
दमोह
460
दतिया
290
देवास
496
धार
763
डिंडोरी
364
गुना
419
ग्वालियर
421
हरदा
263
इंदौर
263
जबलपुर
334
झाबुआ
527
कटनी
375
खंडवा
407
खरगोन
589
मंडला
490
मंदसौर
468
मुरैना
476
नर्मदापुरम्
427
नरसिंहपुर
450
नीमच
243
निवाड़ी
136
पन्ना
386
रायसेन
521
राजगढ़
622
रतलाम
419
रीवा
820
सागर
765
सतना
695
सीहोर
542
सिवनी
542
शहडोल
390
शाजापुर
352
श्योपुर
236
शिवपुरी
587
सीधी
400
सिंगरौली
316
टीकमगढ़
324
उज्जैन
609
उमरिया
236
विदिशा
577

कुल योग 

23011

🔥 Conclusion: अब क्या करें?

यह भर्ती उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो Graduation कर चुके हैं और जिनके पास CPCT है। Competition कम होगा क्योंकि जिनके पास CPCT नहीं है, वे फॉर्म ही नहीं भर पाएंगे।

✅ Your Action Plan:

  1. अगर CPCT पास नहीं है, तो अगले एग्जाम के लिए तुरंत तैयारी शुरू करें।
  2. अगर पास हैं, तो Typing Speed और बढ़ाएं (Tie-Breaker के लिए)।
  3. Exam Syllabus: MP GK, Computer, और Rural Economy पढ़ना शुरू करें।
  4. Join CPCTWale Course: अपनी तैयारी को बूस्ट करें और सरकारी नौकरी पक्की करें CPCTwale Course

ज़रूरी नोट (Disclaimer):

हमारी CPCTwale टीम इस पेज को हमेशा अपडेट करती रहती है।

फिर भी, किसी भी कन्फ्यूज़न की स्थिति में या 100% एक्यूरेट जानकारी के लिए, हम आपको हमेशा ऑफिशियल  दस्तावेज़ों को ही फॉलो करने की सलाह देते हैं।

Official MPESB Link: Read It here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q: क्या CPCT Tie-Breaker Rule officially confirm हो गया है?

A: हाँ! 13 मार्च 2026 के Final Rajpatra के Rule 11 (संवीक्षा एवं चयन
समिति) में officially लिखा है:
“यदि दो या अधिक अभ्यर्थी पात्रता परीक्षा में समान अंक प्राप्त करते हैं,
तो पहले जिसकी आयु अधिक हो उसे प्राथमिकता मिलेगी। यदि आयु भी समान हो,
तो CPCT में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।”
इसलिए CPCT में 50 नहीं, 70-80+ लाने की कोशिश करें।

Q: पंचायत सचिव की सैलरी कितनी है?

A: पहले 2 साल ₹10,000 फिक्स मिलते हैं। उसके बाद 7वां वेतनमान (Level-2) लागू होता है, जिसमें सैलरी ₹30,000 से ₹62,000 तक जाती है.

 

Q: क्या 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं?

A: नहीं, अब न्यूनतम योग्यता Graduation (स्नातक) कर दी गई है.

Share karo:

CPCT में 50+ Numbers चाहिए?

10,000+ सवालों के Analysis से मिला एक पैटर्न

जो 38+ पासिंग और 50+ टॉप स्कोर, दोनों को आसान बनाता है।